Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak


उपराष्ट्रपति चुनाव चूंकि बैलेट पेपर से होता है तो बढ़ गया है क्रॉस वोटिंग का खतरा

बीजेपी गठबंधन NDA में, खबर आ रही है गठबंधन के कई दलों से कोई राय नहीं ली गई। उपराष्ट्रपति के लिये उम्मीदवार CP राधाकृष्णन के नाम पर, ये नाम आरएसएस के दबाब में आकर केवल मोदी जी और अमित शाह ने निर्णय लिया है, जिससे आम सहमति का मामला खत्म हो गया है।

उधर विपक्ष भी पूरा जोर लगा रहा है कि उनका उपराष्ट्रपति का प्रत्याशी भी दक्षिण भारत से हो, बैठकों का दौर जारी है, कल तक निर्णय होने की खबर है। भाजपा को भी समझ लेना चाहिए कि इंडिया गठबंधन भी बहुत अच्छे से खेला करना जानता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव बहुत पेचीदा होने जा रहा है

इंडिया गठबंधन ने आंध्र प्रदेश में जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर चंद्रबाबू नायडू को मुश्किल में डाल दिया है। अब अगर चंद्रबाबू नायडू समर्थन नहीं करते हैं तो उनका भविष्य में राजनीतिक नुक़सान होगा। और अगर समर्थन करते हैं तो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

राधाकृष्णन को TDP का समर्थन

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने 19 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राधाकृष्णन को TDP की तरफ से अपना समर्थन व्यक्त किया।