Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

समय से डिफेंस प्रोजेक्ट पूरा न होने की वजह से ऑपरेशनल तैयारी पर असर पड़ता है

एयर चीफ मार्शल के मर्माहत बयान ने तिरंगा-यात्रा जैसे राजनैतिक हलफ़नामे की कलई खोल दी। “मुझे ऐसा एक भी प्रोजेक्ट याद नहीं जो तय समय पर पूरा हुआ हो। जब हमें पता है कि कोई चीज़ समय पर पूरी नहीं होगी या दी ही नहीं जा सकेगी, तो फिर हम ऐसा वादा क्यों करते हैं?” – एयर चीफ के शब्द।

युद्ध तब जीते जाते हैं जब हमारी सेनाएं मजबूत होती हैं

एयरफोर्स चीफ बोले-“एक भी डिफेंस प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं। कॉन्ट्रैक्ट करते समय पता होता है, पूरा नहीं होगा; फिर ऐसे वादे क्यों करना। टाइमलाइन एक बड़ा मुद्दा है। समय से डिफेंस प्रोजेक्ट पूरा न होने की वजह से ऑपरेशनल तैयारी पर असर पड़ता है। युद्ध तब जीते जाते हैं जब हमारी सेनाएं मजबूत होती हैं। उन्हें मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

“अक्सर ऐसा होता है कि जब हम कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, तो हमें पहले से ही पता होता है कि वो सिस्टम (उपकरण या तकनीक) कभी नहीं आएंगे। समयसीमा (टाइमलाइन) एक बहुत बड़ी समस्या है।

हमें आज के लिए तैयार रहना होगा, तभी भविष्य के लिए भी तैयार हो सकेंगे

तेजस, AMCA और Mk2 की डिलीवरी भी लेट है। एयर चीफ ने बताया कि फरवरी 2021 में HAL के साथ तेजस MK1A फाइटर जेट के लिए ₹48,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया था। डिलीवरी मार्च 2024 से शुरू होनी थी, लेकिन आज तक एक भी विमान नहीं आया। तेजस MK2 का प्रोटोटाइप भी अभी तक तैयार नहीं हुआ है। एडवांस्ड स्टेल्थ फाइटर AMCA का भी अभी तक कोई प्रोटोटाइप नहीं है।

आज की जरूरत आज ही पूरी करनी होगी। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि हमें आज के लिए तैयार रहना होगा, तभी भविष्य के लिए भी तैयार हो सकेंगे। आने वाले 10 साल में इंडस्ट्री से ज्यादा आउटपुट मिलेगा, लेकिन जो जरूरत आज है, वो आज पूरी होनी चाहिए।