Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

बिहार की राजनीति गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा (Vote Adhikar Yatra) के दौरान दरभंगा में एक बड़ा विवाद सामने आया, जब मंच से पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द (गाली) बोले गए।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया

दरभंगा पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रिजवी का नाम राजा भी है। रिजवी उर्फ राजा सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से एक पिकअप ड्राइवर है। लेकिन मोहम्मद रिजवी गिरफ्तारी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक नया दावा वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मोहम्मद रिजवी दरअसल भाजपा (BJP) का आदमी है और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए ये पूरा ‘गालीकांड’ प्लांट किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया है कि ‘पीएम मोदी को गाली देने वाला शख्स भाजपा से जुड़ा हुआ है।’

गहराई से पड़ताल, इस दावे का क्या है सच

वायरल हुआ स्क्रीनशॉट जिस Nek Mohammad Rizvi नाम के यूजर का है, फेसबुक प्रोफाइल की जांच के बाद पता चलता है की वो खुद को Digital Creator बताता है। रिजवी ने अपने 29 अगस्त को फेसबुक पोस्ट में साफ लिखा कि उसके नाम से फैलाई जा रही खबर फेक (झूठी) है।

इनके फेसबुक पोस्ट से इतना तो साफ है कि जिस Nek Mohammad Rizvi की तस्वीर वायरल की जा रही है, वो कोई और शख्स है और आरोपी रिजवी कोई और शख्स है। आरोपी की फोटो भी सोशल मीडिया पर दावे के साथ वायरल की जा रही Nek Mohammad Rizvi जैसी नहीं लगती है।

गिरफ्तार आरोपी की असली पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक गिरफ्तार हुआ शख्स मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। उसका पेशा है-जीप ड्राइवर।

उसने कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच पर चढ़कर पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। देर रात (28 अगस्त की रात) छापेमारी में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

BJP से कोई कनेक्शन नहीं

    देश के किसी भी बड़े मीडिया संगठन ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है कि आरोपी मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई कनेक्शन है। अब तक की जांच और मीडिया रिपोर्ट्स में कहीं भी ये जिक्र नहीं है कि गिरफ्तार मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई नाता है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो सिर्फ नाम की समानता के कारण फैलाई जा रही अफवाह है।

    कांग्रेस कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला : नितीन नवीन

    “आज पटना स्थित कुर्जी हॉस्पिटल से निकली शांतिपूर्ण विरोध यात्रा जब कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुँची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी, रॉड, ईंट–पत्थरों से कायराना हमला किया गया। इस हमले में हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए।

    घायल कार्यकर्ताओं को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। मैंने स्वयं उनसे मिलकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। संदेश स्पष्ट है – भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी अत्याचार से नहीं डरता और माँ के अपमान के विरोध में संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

    कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया यह कायराना हमला उनके संस्कार और उनकी हताशा को स्पष्ट दर्शाता है।”