
सीएम नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग के कई मायने निकाले जा रहे हैं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। इस बीच बिहार से उपराष्ट्रपति पद को लेकर मांग उठी है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मांग की है कि सीएम नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाए।

बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल के अंत में बिहार के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सीएम नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, खुद सीएम नीतीश की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
मनमानी कर चुनाव आयोग नागरिकों को परेशान कर रहा है ?

सदन/ संसद किसी विषय पर चर्चा के लिए ही है न। चर्चा न कराना लोकतंत्र का अपहरण है। चुनाव आयोग के आयुक्तों को विधान सभा या संसद में बुलाकर पुछा जाय। क्यों ? मनमानी कर रहा है। मतदाता सूची बनाना और निष्पक्ष चुनाव कराना काम है। नागरिकों को परेशान करना नहीं। फिर किसी प्रमाण पत्र की मांग करना असंवैधानिक है। किसी पर संदेह है, तो गृह मंत्रालय जांच करे। कौन रोकता है। लेकिन गरीबों का मताधिकार छीनना चुनाव आयोग का काम नहीं है। जनता अशांत न करो। चुनाव आयुक्तों पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाकर संसद वारंट पत्र निर्गत करे इस सत्र में समन ( summon issue) भेज दे।