Skip to main content

Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak


मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड के राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश पर विभागीय कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 4 सितंबर का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय के कार्यालय कक्ष में अपनी कुर्सी और कार्यालय का कथित रूप से शुद्धीकरण करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक जांच के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविन्द सिन्हा ने उनके आचरण को सरकारी सेवक की मर्यादा और अनुशासन के अनुरूप नहीं माना। विभाग के अनुसार, विद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान में इस तरह के कथित आचरण से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो सकता है।

निलंबन अवधि में वेतन पर रोक

निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में ज्ञान प्रकाश का मुख्यालय सकरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमों के अनुसार वेतन के स्थान पर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शिक्षा विभाग की ओर से उनके खिलाफ आगे विस्तृत विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अलग से आरोप पत्र यानी ‘प्रपत्र क’ जारी किया जाएगा।

विद्यालयों में अनुशासन पर विभाग सख्त

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकारी विद्यालयों में अनुशासन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना संस्था प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकारी सेवा नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।