Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्णिया से बिहार को दिया AIRPORT सहित 40541.10 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज पूर्णिया एयरपोर्ट और तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन और पीरपैंती थर्मल पावर, विक्रमशिला-कटोरिया रेल लाइन, अररिया-गलगलिया रेल लाइन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार जी एवं बिहार के गणमान्य नेतागण और बहुत भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति हुई।

प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आज पूर्णिया से बिहार को हजारों-हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर बिहार की जनता की ओर से धन्यवाद-आभार प्रकट किया और जनता-जनार्दन ने स्पष्ट कर दिया- इस बार भी NDA सरकार।

ये परियोजनाएँ राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उद्योग, ऊर्जा, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर और संभावनाएँ लेकर आएँगी।

हर बिहारी का सपना बना हकीकत, एक बार फिर विकास का खुलेगा द्वार

प्रधानमंत्री मोदी जी ने पीएम आवास योजना से 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी परिवारों को गृह प्रवेश करवाया। एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, मखाना बोर्ड, अत्याधुनिक ट्रेन की रफ्तार, औद्योगिकीकरण को बल, माता-बहनों को आर्थिक उन्नयन, किसानों को सिंचाई, नौजवानों को काम, विकास की लगेगी अनेकों झड़ी।