Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak


लालू प्रसाद को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से भाजपा के लोगों में बेचैनी है और उनके नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं

पटना 29 सितम्बर 2022, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पुनः एक बार लालू प्रसाद जी को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि – ”लालू जी को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने से भारतीय जनता पार्टी के लोगों में बेचैनी महसूस हो रही है और उनके नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।”

भाजपा नेता सुशील मोदी, अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह के पेट में दर्द होने लगा है

”लालू जी सामाजिक न्याय धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक नेता के रूप में पूरे देश में जाने जाते हैं और उनके द्वारा RSS पर की गई टिप्पणी से भी भारतीय जनता पार्टी के लोगों में खलबली मची हुई है।” भाई अरुण ने कहा कि- ”लालू जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से बिहार ही नहीं, बल्कि बिहार के बाहर की जनता में भी अपार खुशी एवं हर्ष व्याप्त हो गया है परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहे वह सुशील कुमार मोदी हो या अश्विनी कुमार चौबे हो या गिरिराज सिंह हो इनके पेट में दर्द होने लगा है।

2024 में जनता भाजपा की नाकामियों के कारण उखाड़ करना फेंक न दें, यही डर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को सता रहा है

यहां तक की भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर ही इन नेताओं के द्वारा लालू प्रसाद के खिलाफ अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेताओं में डर व्याप्त हो गया है कि लालू प्रसाद एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकल्प की तैयारी चल रही है और 2024 में जनता कहीं भारतीय जनता पार्टी के नाकामियों के कारण उखाड़ करना फेंक दें, यही डर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं को सता रहा है।”