Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

10 लाख लोगों के जुटाने का दावा करने वाले पीके मंच पर आए तो मैदान खाली पड़ा था

प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में 10 लाख लोग जुटा कर बदलाव रैली करने और बिहार की सत्ता पर काबिज होने का दावा किया था। लेकिन आज हुई रैली से उनकी ऐसी हवा निकली, जैसी पहले किसी नेता की नहीं निकली होगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शायद ही पहले कभी ऐसी सुपर फ्लॉप रैली हुई होगी। रैली के बाद जनसुराज पार्टी के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर अब बिहार में वोटकटवा भी नहीं रहे। आज की इस तस्वीर को देखने के बाद यह अधिकार भी उनसे जाते हुए दिखाई पड़ रही है।

ऐसी भद्द पिटी, जिसकी कल्पना नहीं की होगी

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने आज बड़ी रैली बुलाई थी। नाम दिया था…’बिहार बदलाव रैली’। रैली में 10 लाख लोगों के जुटाने का दावा किया था। आमलोगों को पटना लाने के लिए पानी की तरह पैसे बहाये गए। सारा संसाधन झोक दिया गया। इसके बाद भी प्रशांत किशोर अपनी इज्जत बचाने में विफल रहे। रैली में लोग नहीं पहुंचे तो दोपहर दो बजे की रैली की टाईमिंग बढ़ा दी गई। कहा गया पीके 2 बजे आयेंगे, 3 बजे आयेंगे, 4 बजे आयेंगे, 5 बजे आयेंगे, 6 बजे आयेंगे। प्रशांत किशोर 6 बजकर 4-5 मिनट पर मंच पर आये। तब भी मुट्ठी भर लोग ही आगे की कतार में मौजूद थे। पीछे की अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थीं। गांधी मैदान में लगी हजारों कुर्सियों पर बैठने वाला कोई नहीं था।

गांधी मैदान ने भी कह दिया – PK अब बस करो !

प्रशांत किशोर गांधी मैदान आये। दो-तीन बातें कहीं, जनता से माफी मांगी और कहा कि अगर हम विफल हुए तो इसके पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ है। लाखों लोगों को गांधी मैदान आने से रोका गया। प्रशासन ने जानबूझकर रैली में आ रही गाड़ियों को रोक दिया। जिससे लोग नहीं पहुंच सके। पीके यहीं नहीं रूके, कहा कि अगर मैं नहीं होता तो नीतीश कुमार 2015 के चुनाव बाद मुख्यमंत्री नहीं बनते। नीतीश कुमार ने हमें रोका है, 10 दिनों बाद वे पटना से सूबे की यात्रा पर निकलेंगे।

कम भीड़ को लेकर पार्टी ने बताई ये वजह

लेकिन आज जब बदलाव रैली की शुरुआत हुई तो गांधी मैदान के अंदर मुश्किल से 5000 से 7000 लोग ही नजर आए। यह लोग बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए थे। पार्टी के नेताओं से जब पूछा गया कि आपने 10 लाख लोगों को गांधी मैदान आने का दावा किया था तो फिर क्या हुआ? इसपर पार्टी नेताओं का कहना था कि बिहार में जगह-जगह जाम में हमारे कार्यकर्ता और नेता फंस गए हैं। हमारे समर्थक फंस गए यही कारण है कि गांधी मैदान तक ज्यादा लोग नहीं पहुंच पाए हैं।

फ्लॉप शो जन सुराज के लिए बड़ा संकेत

पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में बदलाव रैली बुलाया था और महज 5 से 7000 लोगों की भीड़ ही इस रैली में देखी गई। इस रैली को प्रशांत किशोर का फ्लॉप शो कहा जा सकता है। प्रशांत किशोर पहले भी इस रैली के बारे में कह रहे थे कि गांधी मैदान से ही बदलाव की शुरुआत हम करेंगे, बिहार बदलेगा। लेकिन जिस तरह से महज 5 से 7000 लोग इस बदलाव रैली में पहुंचे। यह पार्टी के लिए एक बड़ा संकेत है।