Skip to main content

Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

धूल और कबाड़ के बीच अपना भविष्य तलाश रहे बच्चे, प्रशासन इस शर्मनाक सच को लाठियों के दम पर दबाना चाहता

जयपुर के बगरू में जिस सरकारी स्कूल की बदहाली छुपाने के लिए CJP कार्यकर्ताओं को सरेआम पीटा गया, एक निजी चैनल के जांबाज रिपोर्टर ने ग्राउंड पर जाकर दिखाया कि देश का भविष्य कहे जाने वाले नौनिहाल किसी स्कूल की इमारत में नहीं, बल्कि एक बदहाल तबेले में भूसे (चारे) के ढेरों के पास बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं जहां मवेशी बांधे जाते हैं और सूखा भूसा भरा रहता है। उसी धूल और कबाड़ के बीच बच्चे अपना भविष्य तलाश रहे हैं। प्रशासन इस शर्मनाक सच को लाठियों के दम पर दबाना चाहता था, लेकिन मीडिया के कैमरे ने इस ‘भूसे और तबेले वाले स्कूल’ की असली तस्वीर देश के सामने रख दी है।

रिपोर्टर ने पत्रकारिता के चौथे स्तंभ की गरिमा को जिंदा रखा

इस पूरी कवरेज में रिपोर्टर ने जिस निडरता और ईमानदारी का परिचय दिया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है जहां सच दिखाने पर लाठियां और पत्थर चल रहे हों, वहां भूसे के ढेरों के बीच खड़े होकर बिना डरे और बिना झुके रिपोर्टिंग करना असली पत्रकारिता की मिसाल है सिस्टम के दबाव के आगे घुटने न टेकते हुए, इस रिपोर्टर ने पत्रकारिता के चौथे स्तंभ की गरिमा को जिंदा रखा है।

आशुतोष रांका की पिटाई के बाद अब क्या करेगी CJP? दीपके का बड़ा ऐलान

आशुतोष रांका के साथ हुई मारपीट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का अगला कदम क्या होगा? मीडिया से बातचीत के दौरान दीपके ने मामले को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानिए उन्होंने प्रशासन और आरोपियों के खिलाफ क्या कड़ा रुख अपनाया है।

अन्नू शर्मा जी को तुरंत रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिया जाए

ये हैं अन्नू शर्मा जी! राजस्थान में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और स्कूल सुधार के मुद्दे पर निकले CJP के लोगों के साथ कथित मारपीट की खबर सामने आई। इस पूरे मामले में अन्नू शर्मा जी का भी नाम सामने आ रहा है। इनका दावा है कि CJP वाले स्कूल गिराने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उन्हें रोकने के लिए इन लोगों ने मारपीट की।

अब स्कूल सुधारने निकले लोगों को देखकर अगर किसी को लगे कि ये स्कूल गिराने आए हैं, तो फिर ऐसी कल्पना शक्ति को सलाम तो बनता है। मेरी तो सरकार से बस एक मांग है— अन्नू शर्मा जी को तुरंत रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार दिया जाए! क्योंकि स्कूल सुधारने वालों से स्कूल बचाने के लिए ऐसी वीरता दिखाना कोई मामूली बात थोड़े ही है!

स्कूल की हालत मत पूछिए, स्कूल सुधारने वालों की हालत जरूर सुधार दी जाएगी

राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध किया गया। बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में सीजेपी के कार्यकर्ता जैसे ही पहुंचे गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध किया और भगा दिया। आरोप है इस दौरान ग्रामीणों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण नहीं चाहते असंस्कारी और मर्यादित भाषा उनके बच्चे सीखें, इसलिए विरोध किया है।

सीजेपी टीम पर हुए कथित हमले पर मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ‘भाजपा हमेशा चाहती है कि राजस्थान के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, वे सीखें और उन्हें मूल्यों पर आधारित और अच्छी क्वालिटी की शिक्षा मिले। राजस्थान सरकार इसके लिए पूरे मन से काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस और सीजेपी को राजस्थान में हो रही यह तरक्की पसंद नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार तरक्की क्यों कर रहा है? राजस्थान क्यों आगे बढ़ रहा है? शिक्षा का क्षेत्र लगातार क्यों बेहतर हो रहा है? इसीलिए वे परेशान हैं और हमारे बच्चों को शिक्षित करने और स्कूलों को बेहतर बनाने की हमारी कोशिशों में रुकावट डालना चाहते हैं।