Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

कराची में हालात बिगड़ गए हैं। मलीर जेल के पास सेना को गोलीबारी भी करनी पड़ी

पाकिस्तान से अजीबोगरीब घटना सामने आई है। सोमवार देर रात कराची की मलीर जेल की दीवार तोड़कर बड़ी संख्या में कैदी फरार हो गए। फरार कैदियों की संख्या 200 से ज्यादा बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे कराची में हालात बिगड़ गए हैं। मलीर जेल के पास सेना को गोलीबारी भी करनी पड़ी है। गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

हल्के भूकंप के कारण जेल की एक दीवार ढह गई, करीब 200 की संख्या में कैदी जेल से भागने में कामयाब रहे

जेल के पास हाईवे पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। पुलिस और पाकिस्तानी रेंजर्स ने भागे कैदियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में बैरिकेड्स लगा दिए हैं। भाग रहे कैदियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हल्के भूकंप के कारण जेल की एक दीवार ढह गई। इसके बाद कैदियों ने इस दीवार को पूरी तरह से गिरा दी। करीब 200 की संख्या में कैदी जेल से भागने में कामयाब रहे।