Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

पहले भी भारत सरकार द्वारा TikTok बंद करके चीन को बर्बाद करने का मुगालता पाला गया था

सरकार ने Indigo से कहा है कि प्रयोग किए जा रहे तुर्की के विमान का परिचालन तुरंत बंद करे। Indigo ने सरकार से अनुरोध किया है कि मालिक कुछ समय दे दीजिए, इतनी जल्दी व्यवस्था कैसे हो पाएगी ? सरकार ने उनकी मांग मानते हुए अगस्त -2025 का समय दे दिया।

तुर्की Indigo का मात्र 2 बोइंग 777-300ER विमान प्रयोग कर रहा है

दरअसल Indigo हो या कोई और कंपनी, उसके पास दिख रहे सभी विमान उनके नहीं होते बल्कि कोई भी व्यक्ति या कंपनी एक विमान खरीद कर Indigo या किसी भी अन्य विमानन कंपनियों को डैम्प लीज (wet lease) पर दे देती है।

आपके पास ₹250 करोड़ है तो आप इन कंपनियों से बात करिए अनुबंध करिए इन्हें एक विमान का पैसा दीजिए या फिर Boing या AirBus कंपनी से एक जहाज खरीदिए और उन्हें Indigo को लीज़ पर दे दीजिए, वह हर उड़ान पर तय पैसा आपको देते रहेंगे। जैसे लोग बस खरीद कर सरकारी रोडवेज में अनुबंधित कराते है।

दो विमानों को हटाकर तुर्की की आर्थिक कमर तोड़ी जाएगी

इंडिगो के पास मई -2025 तक कुल 437 विमान हैं और अधिकांश डैम्प लीज पर हैं जिसमें 2 विमान इस्तांबुल – नयी दिल्ली, मुंबई -इस्तांबुल की एक एक उड़ान के अप और डाउन के लिए लीज़ पर तुर्की एयरलाइंस ने दिए हैं उसके विकल्प के लिए इंडिगो को 3 महीने का समय दिया गया है। इन्हीं दो विमानों को हटाकर तुर्की की आर्थिक कमर तोड़ी जाएगी, जैसे TikTok बंद करके चीन को बर्बाद कर दिया गया है।