Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

नेताओं को बिहार और बिहारी की चिंता नहीं है, चिंता तो मात्र अपनी कुर्सी की है

भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बिहार से आने वाले बयान वीर श्री गिरिराज सिंह जी से एक मीडिया ने गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार की बिटिया के कीमत लगाने पर सवाल पूछा तो मंत्री जी के ज़बान से चू तक नहीं निकला और बोलते हुए निकल गए कि- ”चलो ठीक।” काहे मंत्री जी, बिहार के बेटियों का सम्मान आपके नज़र में कुछ भी नहीं है?

अगर यही बयान भाजपा के अलावा किसी और पार्टी के नेता के द्वारा दिया जाता तो मानो अभी तक ‘भारत बंद’ की घोषणा हो जाती! भाजपा के द्वारा कब बिहार बंद होगा? बिहार की जनता आपसे पूछती है- किस घर में बेटी नहीं है? आप के घर में भी बेटी होगी। कीमत तो बिहार की सारी बेटियों का तय हुआ है।

सरावगी जी मुस्कुराते हुए गाड़ी से निकल जाते हैं बिना कुछ बोले

आज एक वीडियो देख रहा था न्यूज चैनल का जिसमें पत्रकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से पूछा कि ”प्रदेश अध्यक्ष जी उत्तराखंड सरकार के महिला मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार के महिलाओं की बोली लगाई गई, इसपर आप क्या कहेंगे?” सरावगी जी मुस्कुराते हुए गाड़ी से निकल जाते हैं बिना कुछ बोले।

बिहार की बेटियों का 25000 रुपए कीमत तय करना कितनी शर्मसार करने वाली बात है

अरे साहब बिहार और बिहारियों को कितना बेइज्जत करवाओगे। कल तक तो दूसरे राज्यों में काम करने जाते थे तब गाली मिलता था, लेकिन अब तो उत्तराखंड के भाजपा सरकार में महिला मंत्री के पति के द्वारा खुलेआम बिहार के महिलाओं का बोली लगाया गया। 25000 रुपए कितनी शर्मसार करने वाली बात है। बिहार और बिहारियों के लिए और उससे भी ज्यादा तो मैं अचंभित हूं इन बिहार के नेताओं पे जो चू तक नहीं बोल पा रहे। मानो कौन-सा डर इनको है? इनको भी बिहार और बिहारी की चिंता नहीं है, चिंता तो मात्र अपनी कुर्सी की है।

राज्य महिला आयोग का यह पत्र स्वागत योग्य है

बिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तराखंड की एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की महिलाओं के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और त्वरित कार्रवाई करके अविलंब अवगत कराने को कहा है।

जब बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध होते हैं, तब यही महिला आयोग बिहार सरकार से जवाब नहीं मांग पाता है।
अब जिन्होंने नियुक्त किया है, उनसे कैसे जवाब मांग लें?