
कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई
आज दिनांक 28 जुलाई, 2025 को पटना में पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक श्री आलोक कुमार मेहता के आवास 12, सरदार पटेल मार्ग में बिहार के लगभग सभी जिलों के कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमें माननीय विधायक सर्वश्री बागी कुमार वर्मा, फते बहादुर सिंह, राजेश कुशवाहा, राजवंशी महतो, पूर्व पंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा और पूर्व विधायक श्री रवींद्र सिंह आदि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आलोक कुमार मेहता ने की। बैठक में राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधियों ने यह महसूस किया कि शहीद जगदेव बाबु ने जो नारा दिया था “सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है” आज भी प्रासंभित है। आज बहुजन समाज की एकता की आवश्यकता है | NDA – भाजपा के नेतृत्व में छल, बल, धन और सत्ता के बल पर बिहार की सत्ता को फिर से हड़पना चाहती है।

सम्राट चौधरी ने जिस असंसदीय भाषा का प्रयोग उन्होंने किया वह कुशवाहा समाज का संस्कार नहीं
प्रतिनिधियों ने कहा कि जिस लालू प्रसाद यादव ने सम्राट चौधरी को राजनैतिक क्षेत्र में पहला मौका दिया, पिता तुल्य उसी लालू जी पर इतनी अभद्र टिप्पणी और असंसदीय भाषा का प्रयोग उन्होंने किया वह कुशवाहा समाज का संस्कार नहीं हों सकता। उनके इस व्यवहार से पूरा समाज आहत है। प्रतिनिधियों ने तेजस्वी प्रसाद यादव को ऐसे मौको पर संयम बरतने और विगत लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से समाज को अधिक से अधिक टिकट देने के लिए सराहना की।

प्रतिनिधियों ने यह महसूस किया कि विगत दिनों में पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और महादलित का रुझान इंडिया गठबंधन की है ओर तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगो ने तेजस्वी प्रसाद यादव को नेता मान लिया है।
राज्य में यादव और कुशवाहा की बढ़ती हुई नजदीकी और उसके फलस्वरूप अपनी हार की संभावनाओं से घबराकर ही विधान सभा में भाजपा ने सम्राट चौधरी के कंधे पर बन्दूक रखकर चलाई है। आज की बैठक में सर्वसम्मिति से सम्राट चौधरी के अमर्यादित वक्तव्यों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए इसकी तीव्र भर्त्सना की गई।
इस बैठक में “कुशवाहा यादव भाई भाई” के नारों के साथ साथ राज्य में कई जगहों पर ‘भाईचारा सम्मेलन’ करने की योजना बनाई गई।
















