
अपनों की तलाश में नेपाल टूरिज़्म बोर्ड और डिज़ास्टर बोर्ड के चक्कर काट रहे परिजन
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अपने परिजनों को तलाशने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोग राजधानी काठमांडू पहुंच रहे हैं। अपनों की जानकारी पाने के लिए लोग भारतीय दूतावास से लेकर नेपाल टूरिज़्म बोर्ड और डिज़ास्टर बोर्ड के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन परिजनों का दावा है कि उन्हें अपनों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

नेपाल फ्लैश फ्लड : MEA की बड़ी अपडेट
552+ मौतें | 1500+ लापता
1. लापता भारतीय:
320 भारतीय अब भी लापता, तलाश जारी। करीब 100 भारतीय मूल के लोग भी संपर्क से बाहर (मानसरोवर यात्रा)।
2. सुरक्षित नागरिक:
400 भारतीय चीन सीमा पर पूरी तरह सुरक्षित।
96 नागरिक जमीन के रास्ते नेपाल पहुंचे।
63 त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए।
21 तमिलनाडु निवासी दिल्ली पहुंचे।
3. भारत का बड़ा राहत अभियान (Operation Relief):
विदेश मंत्रालय (MEA) लगातार नेपाल प्रशासन के संपर्क में।