
मैं हिंदू नहीं यादव हूं
समाजवादी पार्टी ने विगत रविवार को गांव डंडियामई स्थित शाला में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) पाठशाला का आयोजन किया। इसमें जिलाध्यक्ष ने तीखा संबोधन किया। कहा कि मैं हिंदू नहीं यादव हूं। सवर्णों पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई मुख से जन्म लेता है, कोई भुजाओं से और कोई पेट से जन्म लेता है, लेकिन हम लोग तो मां की कोख से जन्म लेते हैं। इसलिए हम इंसान हैं। 10 प्रतिशत लोग 90 प्रतिशत पर राज कर रहे हैं। आगामी चुनाव में 10 प्रतिशत वालों की बातों में नहीं आना है।
10 प्रतिशत ने 90 प्रतिशत पऱ कब्जा कर लिया है
पाठशाला में बोलते हुए जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि ब्राह्मण जो श्रेष्ठ माना जाता है। वह मुख से, क्षत्रिय भुजाओं से और वैश्य सीने से जन्म लेता है। हम ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य नहीं हैं, बल्कि हम मां की कोख से पैदा हुए इंसान हैं। मैं ऐसे किसी भी धर्म को नहीं मानता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक अत्याचार दलित और पिछड़ों पऱ हुआ है। हम 90 प्रतिशत हैं और 10 प्रतिशत ने हम पऱ कब्जा कर लिया है।




























