
मीठापुर नहर पटना में ‘सार्वजनिक क्लब’ उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ के तर्ज पर बना रहा दुर्गापूजा पंडाल
सार्वजनिक क्लब द्वारा दु पूजा में इस वर्ष मीठापुर स्थित अनिता सिंह हॉस्पिटल के पास प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ के तर्ज पंडाल बन रहा है। पंडाल की ऊंचाई करीब 70 फिट होगी। क्लब के अध्यक्ष राज रंजन ने बताया कि ”पंडाल बनाने में बंगाल के करीब 20 से अधिक कारीगर जुटे हैं। ” उन्होंने बताया कि ”उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ के तर्ज़ पे पंडाल का निर्माण हो रहा है।”
मां दुर्गा की प्रतिमा 17 फुट की होगी, इसे टिमकरीपाल पाल तैयार कर रहे हैं। प्रतिमाओं का साज-सज्जा बंगाल से मंगवाया जा रहा है। समिति के सदस्य पुष्कर ने बताया कि ”1981 से समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि ”पंडाल व पंडाल के आसपास करीब एक किलोमीटर तक रंगीन एलइडी लाइट से सजाया जाएगा। पंडाल पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाएगा।
समिति के संयोजक – डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि ”पूजा पंडाल के आसपास कई सेल्फी प्वाइंट लगाया जाएगा। साथ ही, नजदीकी घरों को भी रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा और लोगों की सुरक्षा के लिए 20 से अधिक पुलिस तैनात रहेंगे। इसके अलावे जिला प्रशासन की टीम भी निगरानी करेगी l”
ये हैं समिति के सदस्य – राज रंजन (डब्लू), मनोज पासवान, मुकुल, अजीत, भानु , पुष्कर, गोलू ,अमर, सूरज, आकाश, छोटू, साहिल व बुल्ला l












