
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के आरम्भ में ही डी राजा और तेजस्वी प्रसाद को गाँधी मैदान के गेट पर 15 मिनट तक रोका गया
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा, “…महाराष्ट्र में NCP, कांग्रेस और शिवसेना से चुनाव को चोरी किया गया था। तकरीबन 1 करोड़ नए मतदाता को लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े जाते हैं।

हमारे गठबंधन को जितने मत लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा में मिले लेकिन सारे के सारे नए मत भाजपा के खाते में गए। क्यों? क्योंकि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की। बिहार के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी।”
तेजस्वी यादव ने कहा कि- “बिहार की धरती हैं यह. लोकतंत्र की जननी है। केवल दो भाजपाई लोग चुनाव आयोग से मिलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बीजेपी के लोगों का दिमाग घुटने पर है। फैक्ट्री लगाएंगे गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में। ठग लोग हैं ये। बिहार में डबल इंजन मतलब एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार का इंजन।”
वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. पटना के अंबेडकर पार्क में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मुकेश सहनी ने बीजेपी पर विधायकों और सांसदों को खरीदकर सरकार बनाने का आरोप लगाया। तो वहीं, सीपीआई (एम) नेता दीपांकर भटाचार्य ने कहा कि – मोदी सरकार ने मतदाताओं का वोट छीनने के लिए एसआईआर की रची साजिश।
धक्का-मुक्की में कई विधायक भी गिर पड़े, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
पटना का गांधी मैदान विपक्ष के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैनात है वाबजूद इसके, भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की में कई विधायक भी गिर पड़े। जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। किसी को भी गांधी प्रतिमा तक जाने की इजाजत नहीं है।
पटना का गांधी मैदान विपक्ष के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह तैनात है वाबजूद इसके भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का मुक्की में कई विधायक भी गिर पड़े। जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. किसी को भी गांधी प्रतिमा तक जाने की इजाजत नहीं है।

अशोक चौधरी का RJD-कांग्रेस पर हमला
”जब तक राहुल गांधी RJD के साथ रहेंगे तब तक बिहार में कांग्रेस का विकास नहीं हो सकता।”












