
कुछ लोग अनंत सिंह से मोकामा को खाली कराने की बेहद उत्सुकता है
अनंत सिंह के स्वजातीय मतों को काटने के लिए नीरज कुमार, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह को प्रत्याशी बनाने के मूड में दिखते हैं। पीछे से भारत के मोस्ट वांटेड ललन सिंह और सूरजभान सिंह का साथ भी हो सकता है। दरअसल, इन तमाम दबंगों को अनंत सिंह से मोकामा को खाली कराने की बेहद उत्सुकता है।
ललन सिंह, बंटू सिंह, नीरज कुमार, सोनू-मोनू एक मंच पर आने की कवायद में हैं
ललन सिंह, बंटू सिंह, नीरज कुमार, सोनू-मोनू एक मंच पर आने की कवायद में हैं। अनंत सिंह के तमाम विरोधी सूरजभान सिंह, भारत के मोस्ट वांटेड ललन सिंह, बंटू सिंह, नीरज कुमार, सोनू-मोनू एक मंच पर आने की कवायद में हैं। अनंत सिंह को हराने के लिए आरजेडी अशोक महतो पर दांव लगाएगा? अनंत सिंह के प्रतिनिधि बने बंटू सिंह भी अनंत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। उनकी भी चुनावी महत्वाकांक्षा है।
भारत के मोस्ट वांटेड ललन सिंह, सूरजभान सिंह और नीरज कुमार, अनंत सिंह से पराजित हो चुके योद्धा हैं। इनके अंदर राजनीतिक बौखलाहट है। सोनू-मोनू राजनीतिक महत्वाकांक्षा से लबरेज हैं। उनकी भी ख्वाहिश है।












