
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया
आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सभी दलों के कार्यालयों में और कुछ नेताओं द्वारा अपने आवास पर भी झंडा फहराया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इसके बाद ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।
100 रुपये परीक्षा शुल्क, उद्योगों को सब्सिडी; गांधी मैदान से नीतीश के 4 बड़े ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में 4 नई घोषणाएं की हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में अपने भाषण के दौरान नीतीश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी। उन्होंने सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क को घटाकर 100 रुपये करने का ऐलान किया।
कॉलेज खोलने और उद्योगों के लिए सब्सिडी देने की घोषणाएं शामिल हैं
साथ ही कहा कि मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में 7 नए मेडिकल कॉलेज खोलने, उद्योग लगाने के लिए कारोबारियों को सब्सिडी देने और दिवाली-छठ पर दूसरे राज्यों से बिहार के लिए बसें चलाने की भी घोषणा की गई।

इसी क्रम में राजद, बीजेपी, जेडीयू साहित सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया। बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जायसवाल ने झंडोतोलन किया। वहां राष्ट्र ध्वज को सलामी देने वालों में दर्जनों बीजेपी नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिहार के पूर्व सीएम एवं विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पर भी झंडा फहराया गया। वहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं रेल मंत्री लालू प्रसाद ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता ने भी अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता को अपना संदेश भी दिया।













