Bebaak Media Network

Created with Fabric.js 5.2.4

Bebaak Media Network

Hamari Aawaj Aap Tak

🌸🌷सुस्वागतम 2025🌹🌺

. Jan 1, 2025................ By.Bebaak Media Network

🙏 नूतन वर्ष 2025 के वंदन-अभिनंदन के साथ नव वर्ष शुभारंभ पर आपको सपरिवार अशेष मंगल कामनाएं!

साल 2024 का वर्ष, हर्ष-विषाद का वर्ष, सुख-दुख का वर्ष, मिलन-विरह का वर्ष, सफलता-विफलता का वर्ष, तुमुल तमस के खामोशी में विलीन होकर इतिहास के पृष्ठों में सिमट गया, साल 2024 का अंत हो गया। काल का यह चक्र दिन हप्तों में, हप्ते महीनों में, महीने वर्षों में तब्दील हो जाते हैं। इसी तरह वर्ष दशकों, सदियों और दशाब्दियों में बदल जाता है। बदलाव या परिवर्तन ही जीवन है, उसे रोका नहीं जा सकता।

वर्ष 2024 का अस्तित्व अब कैलेण्डर में कैद हो गया

वर्ष 2024 का अस्तित्व अब कैलेण्डर में कैद हो गया। मगर… अपना वजूद खोने के बाद भी यह साल अपनों से बिछड़ जाने का झटका दिल पर लगा ही गया। जिस हसीन दुनिया की तलाश में जीवन-संघर्ष करते हुए हमने हर्ष, उत्कर्ष और संतुष्टि का रंग चुनना-संजोना चाहा था, हमारा संग छोड़कर अब सन् सारणी में एक अतीत बनकर रह जायेगा …और शेष रह जायेंगे फूल कांटे, आह-मुस्कान जो सिर्फ यादों में तैरते रहेंगे।

बिना निराश हुए पराजय सह लेना, साहस की सबसे बड़ी परीक्षा है

नूतन के स्वागत में हम पुरातन को भूलना चाहते हैं जैसे खुशी के मौके पर छलक आ रहे आंसूओं को बेरहमी से पोछना चाहते हैं। पर, ..क्या अतीत को मिटाना इतना आसान है? पृथ्वी पर छाया अंधेरा तो कल सुबह के उजाले का संदेश है, पर विश्व में फैले मानव-जनित स्याह अंधकार को दुनिया भर के सौर-नक्षत्र भी नहीं मिटा सकते। भविष्य में सुफलों की सुप्राप्ति हेतु सुप्रयास जारी रहना चाहिए, क्योंकि बिना निराश हुए पराजय सह लेना, साहस की सबसे बड़ी परीक्षा है। अगर हम बीते दशकों का शव-परीक्षण कर नया प्रतिमान स्थापित करें तो आसमान की बुलंदी भी हमारे पैरों तले आ जाए।

चुनौतियां बहुत हैं। हमें नूतन साल में इन चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए प्रयासरत रहना है। नव वर्ष के सुबह की पहली किरण से शुरु होने वाले नये साल में सुख, शांति, शक्ति, सम्पति, संयम, सादगी, सफलता, समृध्दि, संस्कार और स्वास्थ्य आप सभी को प्राप्त हो!

नया साल मंगलमय हो! नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए!! सपरिवार आप सभी को नूतन वर्ष की स्नेहिल हार्दिक शुभकामनाएं एवम् बधाई!!!
✍️ मंजुल 🙏
🌸🌷सुस्वागतम 2025🌹🌺